{"_id":"5be1bb25bdec2269360cb6f7","slug":"154152012114-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ की यात्रा से लौटी धार्मिक यात्रा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ की यात्रा से लौटी धार्मिक यात्रा का किया स्वागत
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। यमुना घाटी स्थित गीठ पट्टी क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर महाराज और भगवान नारायण की देव डोली मंगलवार को गंगेश्वर मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने देव डोलियों का भव्य स्वागत कर भंडारे का आयोजन किया। इसके बाद यात्रा जानकीचट्टी के लिए रवाना हो गई।
दो नवंबर को गीठ पट्टी क्षेत्र के ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। बदरी विशाल के दर्शन के बाद यात्रा मंगलवार को बड़ेथी स्थित गंगेश्वर धाम मंदिर पहुंची। यमुनोत्री विधायक केदार रावत और अन्य श्रद्धालुओं ने सोमेश्वर महाराज व भगवान नारायण के साथ पहुंचे 300 ग्रामीणों का भव्य स्वागत किया। साथ ही यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसके बाद यात्रा जानकीचट्टी के लिए रवाना हो गई। जहां बुधवार को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर चैन सिंह रावत, विश्वकर्मा, मोहन सिंह पंवार, जगत सिंह रावत, लीला रावत, अरविंद रावत, राजेंद्र सिंह पंवार, बलबीर सिंह रांगड़, शीशपाल रमोला, पूनम रमोला, खिमानंद बिजल्वाण और सुमन रावत आदि मौजूद रहे।