{"_id":"5be07517bdec226975789500","slug":"15414366526-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक संपतियों पर चिपकी प्रचार सामग्री हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक संपतियों पर चिपकी प्रचार सामग्री हटवाई
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर पोस्टर पंपलेट चिपकाए जाने से शहर बदरंग हो गया है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने शहर में अभियान चलाकर पोस्टर पंपलेट हटवाए और प्रत्याशियों को चेतावनी जारी की।
नगर पालिका बाड़ाहाट में निर्वाचन की तिथि नजदीक आने के साथ ही शहर की तमाम दीवारें पोस्टर पंपलेटों से पट गई हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर पोस्टर पंपलेट चिपकाया जाना प्रतिबंधित होने के बावजूद तमाम सार्वजनिक शौचालय, पानी की टंकी, पुल, भवन आदि की दीवारों पर धड़ल्ले से पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर नोडल अधिकारी सीडीओ प्रशांत आर्य के नेतृत्व में अभियान चलाकर सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर चिपके पोस्टर हटाए गए। सीडीओ आर्य ने कहा कि आचार संहिता के तहत सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर पोस्टर पंपलेट चिपकाना प्रतिबंधित है। टीम में आरएस रावत, बीएस डोगरा, सुशील कुरील आदि शामिल थे।