{"_id":"5be0750abdec22695e0ff708","slug":"15414366381-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जारी किया वीडियो
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद में बढ़ते वाहन हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से यूट्यूब चैनल के माध्यम से वीडियो जारी किए। डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को वाहन हादसों पर नियंत्रण के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए।
सोमवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में बढ़ते वाहन हादसों पर चिंता जताई गई। डीएम एवं एसपी ददन पाल ने वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा बनाया गया वीडियो जारी किया। डीएम ने बीआरओ को गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर क्रश बैरियर तथा स्थायी चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। तांबाखानी सुरंग में सीसीटीवी कैमरे लगाने व स्पीड रडार गन के माध्यम से इस पर नियंत्रण लगाने को कहा।
डीएम ने राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा भी की। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. सुजाता सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सौरभ असवाल, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, लोनिवि के ईई वीरेंद्र पुंडीर, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, टैक्सी यूनियन के दीनानाथ नौअियाल, राजेंद्र महर, ट्रक यूनियन के रामचंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।