{"_id":"5be074f9bdec22696469bbc1","slug":"154143662116-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में नोटा का उपयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में नोटा का उपयोग करने की अपील
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं समानता के अधिकार की मांग कर रहे अखिल भारतीय समानता मंच ने आम जनता से निकाय चुनाव में नोटा का प्रयोग करने की अपील की है।
रविवार को हुई मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों ने हमेशा आरक्षण के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो महज पांच साल विधायक या सांसद चुने जाने पर उन्हें ताउम्र पेंशन दी जा रही है, जबकि 60 साल की उम्र तक सेवाएं देने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है। इन मुद्दों को लेकर उन्होंने आम जनता से निकाय चुनाव में अधिक से अधिक नोटा का उपयोग करने की अपील की। इस मौके पर मंच के संयोजक कीर्तिनिधि सजवाण, अध्यक्ष यशपाल बिष्ट, प्रेम सिंह, बुद्धि नौटियाल, दिनेश बर्त्वाल, दीपक रावत, राधेश्याम, सुरेश जोशी, राजवीर रांगड़ आदि अनेक लोग मौजूद रहे।