{"_id":"5be074efbdec22697d28b44b","slug":"15414366114-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निकाय चुनाव के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निकाय चुनाव के लिए कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपनी ड्यूटी गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए गए।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें निकाय चुनाव के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने पावर प्वाइंट के माध्यम से मतदान के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी सीडीओ प्रशांत आर्य ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को कर्मचारी ध्यान में रखें। प्रशिक्षण के दौरान डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर उसके अनुसार प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम अनुराग आर्य, सौरभ असवाल, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, खुशपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।