{"_id":"5bdf2a0cbdec2269436b9a04","slug":"154135190619-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद मैदान में ही लग सकेंगी पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद मैदान में ही लग सकेंगी पटाखों की दुकानें
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। दीपावली पर नगर की व्यवस्थाओं को कायम रखने के लिए डीएम डा. आशीष चौहान ने पुलिस प्रशासन व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी को यातायात व सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों के मद्देनजर दीपावली के दिन रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी, जो भी व्यक्ति नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों की सभी दुकानें व रेहड़ी ठेली आदि केवल आजाद मैदान में ही लगाई जाएगी। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए मुख्य बाजार में शाम 4 से रात 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को आजाद मैदान में फायर ब्रिगेड के वाहन व बाजार में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा। बैठक में एसपी ददनपाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीओ मनोज ठाकुर, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्र, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल सहित व्यापारी मौजूद रहे।