फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   देश व प्रदेश तक फैले थे मोबाइल टावर गिरोह के तार

देश व प्रदेश तक फैले थे मोबाइल टावर गिरोह के तार

Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
देश व प्रदेश तक फैले थे मोबाइल टावर गिरोह के तार
चिन्यालीसौड़। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पकड़े गए गिरोह के रोजाना नए कारनामे सामने आ रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गिरोह का शिकार हुए लोग पुलिस को संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने एक दर्जन से अधिक लोगों से करीब 20 लाख रुपये लूटे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक शातिर गिरोह ने जिले के पनोथ व पाली गांवों के दो लोगों से करीब ढाई लाख रुपये की ठगी की थी, जिनकी शिकायत पर पुलिस की संयुक्त टीम ने विगत 31 अक्तूबर को छापेमारी कर गिरोह के 12 लोगों को बरेली से गिरफ्तार किया था। वहीं मामले का खुलासा होने के बाद से ही पुलिस के पास रोजाना गिरोह का शिकार बने कई लोग पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि ठगों की जांच करने पर कई लोगों के फोन नंबर मिले हैं, जिनसे संपर्क करके मामले की पड़ताल की जा रही है। गिरोह का शिकार हुए कई लोग स्वयं ही हमसे संपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में टिहरी से 13 लाख, ऊधमसिंह नगर व देहरादून से ढाई-ढाई लाख व हरिद्वार से 20 हजार की ठगी के मामले प्रकाश में आए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश व कई अन्य बाहरी राज्यों के लोगों ने भी ठगी की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि गैंग के लीडर रहीम खान सहित अन्य आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। हालात को देखते हुए ठगी के शिकार लोगों व लूटी गई रकम की संख्या अभी कई गुना अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed