फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पर्यटन सचिव ने किया हर्षिल व बगोरी गांवों का दौरा

पर्यटन सचिव ने किया हर्षिल व बगोरी गांवों का दौरा

Sun, 04 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन सचिव ने किया हर्षिल व बगोरी गांवों का दौरा
उत्तरकाशी। जिले में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए पहुंचे पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने शनिवार को हर्षिल व बगोरी गांवों का दौरा किया, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बगोरी व हर्षिल में बने घर पारंपरिक काष्ठ कला का अद्भुत नमूना हैं, जिन्हें होम स्टे के तौर पर विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही लोगों की आय भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान बगोरी भगवान सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, वन क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह पवार, प्रबंधक प्रेम वल्लभ सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed