फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बस व टैक्सी चालकों का विवाद सुलझा

बस व टैक्सी चालकों का विवाद सुलझा

Sun, 04 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बस व टैक्सी चालकों का विवाद सुलझा
चिन्यालीसौड़। बाजार से सवारी बैठाने को लेकर चिन्यालीसौड़ टैक्सी यूनियन व विश्वनाथ बस सेवा के बीच पनपा विवाद रविवार को थाने तक पहुंच गया। जहां टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बस चालकों द्वारा बाजार से सवारी बैठाने का विरोध किया, जबकि स्थानीय व्यापारियों व बस संचालकों ने टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए आम जनता के हित प्रभावित होने की बात कही। हालांकि पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बस चालकों व टैक्सी यूनियन के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

विगत माह जोगत से देहरादून के लिए टीजीएमयू की विश्वनाथ बस सेवा आरंभ की गई थी, जिसके तहत बस चालकों द्वारा मुख्य बाजार से सवारियों को बैठाया जा रहा था। लेकिन टैक्सी यूनियन के सदस्य आर्थिकी प्रभावित होने का हवाला देते हुए लगातार बस सेवा का विरोध कर रहे थे। इस बीच टैक्सी चालकों की इस तानाशाही पर स्थानीयव्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रविवार को थाने में हंगामा किया। व्यापारियों ने कहा कि बस सेवा से आम लोगों को सहूलियत मिल रही है, लेकिन टैक्सी यूनियन के सदस्य अपने निजी स्वार्थ के लिए सबको परेशान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वनाथ बस चालकों को कॉपरेटिव बैंक के पास से ही सवारी बैठाने के निर्देश दिए। साथ ही पीपलमंडी पोस्ट ऑफिस और विश्वनाथ होटल के मध्य बस नहीं रोकने को कहा। उन्होंने टैक्सी यूनियन के सदस्यों को भी सवारियों पर जबरदस्ती नहीं करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। जिस पर सभी पक्षों ने लिखित सहमति जताते हुए विवाद को सुलझा लिया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हर्ष लाल, विश्वानाथ बस सेवा प्रतिनिधि महिपाल परमार, सोवेंद्र बिष्ट, सूरज डंगवाल, मनवीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed