फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   शीतकाल की समस्याओं से निपटने का रहें तैयार

शीतकाल की समस्याओं से निपटने का रहें तैयार

Sat, 03 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
शीतकाल की समस्याओं से निपटने का रहें तैयार
उत्तरकाशी। शीतकाल के दौरान जिले में पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर डीएम डा. आशीष चौहान ने त्वरित प्रतिक्रिया समिति से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को शीतकाल में होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने यमुनोत्री व गंगोत्री धाम सहित नगर के चौक चौराहों पर अलाव, कंबल वितरण तथा रैन बसेरा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बर्फबारी से प्रभावित होने वाले सुक्की टॉप, राड़ी टॉप, चौरंगी खाल आदि मोटर मार्गों पर कर्मचारी व मशीनें तैनात करने के निर्देश भी दिए। वहीं बीते वर्ष मोरी के सांवड़ी गांव में हुए अग्निकांड का हवाला देते हुए डीएम ने सभी ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इन गांवों में मौजूद गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करने व सभी एंबुलेंस वाहनों को चालू हालत में तैयार रखने के आदेश भी दिए। बैठक में एसपी ददनपाल, एसडीएम देवेंद्र नेागी, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, वरिष्ठ कोषाधिकरी हिमानी स्नेही, सीवीओ डा. प्रलंयकरनाथ, ईई जल संस्थान बीएस डोगरा, डीडीओ संजय सिंह, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा मनोज कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed