{"_id":"5bd735c5bdec22698c6e445c","slug":"154083062220-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपत्रित अधिकारियों पर भारी पड़ी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपत्रित अधिकारियों पर भारी पड़ी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतना 12 राजपत्रित अधिकारियों पर भारी पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डा. आशीष चौहान ने लापरवाही पर सभी अधिकारियों के अक्तूबर माह के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
डीएम ने बताया कि निकाय चुनावों के तहत चुनाव ड्यूटी के लिए बीते 16 अक्तूबर को सभी अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी, लेकिन अधीक्षण अभियंता छठवां वृत्त लोनिवि, ईई लोनिवि बड़कोट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, सहायक निदेशक अल्प बचत, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मल्ला, पाटा, ठडियार एवं मोरी हाईस्कूल तथा राइंका कमद, मोरी व गड्डूगाड के प्रधानाचार्यों ने अभी तक सूची मुहैया नहीं कराई। इसे निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही मानते हुए डीएम ने उक्त सभी अधिकारियों का अक्तूबर माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिवाद नियंत्रण कमेटी गठित
उत्तरकाशी। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने परिवाद नियंत्रण कमेटी का गठन किया है। इसमें परियोजना निदेशक उरेडा मनोज कुमार को प्रभारी अधिकारी व आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा कंट्रोल रूम में परिवाद नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए।