{"_id":"5bd5e658bdec22693f5f5eec","slug":"154074475312-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल बिष्ट व राम सिंह के गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल बिष्ट व राम सिंह के गीतों पर झूमे लोग
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले में शनिवार देर रात लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व आईटीबीपी के जवानों ने मॉक ड्रिल कर लोगों को रेस्क्यू अभियानों के प्रति जागरूक किया। वहीं रविवार को ढोल सागर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सैनिक मेले में शनिवार को रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन अजय पुरी ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया, जिसके बाद लोक कलाकार अनिल बिष्ट व राम सिंह राणा ने कई प्रस्तुतियां दी। अनिल बिष्ट के ‘चैता की चैत्वाली’, ‘छौं मिलिट्री कु छोरा’ तथा राम सिंह राणा के ‘जय जय हरि महाराज’ आदि गढ़वाली गीतों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इससे पूर्व महिडांडा स्थित आईटीबीपी के सीआईजेडब्लू स्कूल के जवानों ने वॉल क्लाइंबिंग, रैपलिंग आदि रोमांचक करतब दिखाकर आपदा के दौरान किए जाने वाले रेस्क्यू अभियानों की जानकारी दी।
कमांडेंट किशोर बिष्ट ने सभी लोगों को प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान किए जाने वाले प्राथमिक बचाव कार्य एवं फर्स्ट एड की जानकारी दी। रविवार को ढोल सागर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तिलोथ, धौंतरी, कुरोली, मानपुुर आदि क्षेत्रों के ढोल दमाऊं वादकों ने अपने हुनर एवं पहाड़ की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। वहीं, देर शाम को अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेजर आरएस जमनाल, कल्याण सिंह, बिजन सिंह, जगमोहन सिंह, शंभू पंवार, मुरारी पोखरियाल, जयेंद्र जोशी, दीपेंद्र पंवार, माधव जोशी, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद रहे।