{"_id":"5bd5e651bdec2269807e00db","slug":"154074474714-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। कश्मीर में हिंसक पत्थरबाजों के हमले में सेना के जवान की मौत पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने रोष व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पत्थरबाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सेना को आतंकवादियों का समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट देने की मांग की।
रविवार को भेजे ज्ञापन में संगठन के विभाग अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी समर्थक भीड़ के पत्थराव से भारतीय सेना में तैनात पिथौरागढ़ के बडेनाकुंड गांव निवासी राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके कुछ दिन बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आए दिन आतंकवादी समर्थक भीड़ के हमले में सेना के कई जवान चोटिल व शहीद हो रहे हैं, लेकिन सरकार व अन्य राजनीतिक दल इस भीड़ को भटका हुआ नौजवान बताकर माफ करने पर तुले हैं। ज्ञापन देने वालों में मनीष रतूड़ी, महेंद्र सिंह, आयुष सेमवाल, अनुज सेमवाल आदि शामिल रहे।