{"_id":"5bd5e64dbdec2269c0437120","slug":"15407447431-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को भेड़पालन के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को भेड़पालन के लिए किया प्रोत्साहित
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड भेड़ ऊन विकास बोर्ड एवं पशुपालन विभाग की ओर से पुरोला के सर बडियार क्षेत्र में भेड़ प्रदर्शनी एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कंसलौ गांव के एलम सिंह को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को आयोजित प्रदर्शनी में पांच हजार से अधिक भेड़ पालकों ने प्रतिभाग किया। इसमें कंसलौ गांव के एलम सिंह सर्वश्रेष्ठ भेड़ पालक घोषित किए गए। भेड़ पालक समूहों में किमडार के कृष्णा सिंह, गौल के सुरेंद्र रावत एवं पौंटी के महावीर सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। मेढ़ा पालन में किमडार के शूरवीर सिंह ने पहला, प्रह्लाद सिंह ने दूसरा और डिंगाड़ी के यशवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। भेड़पालन में कंसलौ के डबल सिंह, सर गांव के यमेंद्र सिंह एवं लेवटाड़ी के रामदास क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड भेड़ ऊन विकास बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी डा. अशोक बिष्ट ने भेड़पालन इससे तैयार ऊन को आजीविका का बेहतरीन विकल्प बताया। इस मौके परपशु चिकित्सा अधिकारी डा. नमित मोहन बिजल्वाण, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, यशवीर सिंह, जयेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।