फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नगर में नहीं हो रही है नियमित पेयजल आपूर्ति

नगर में नहीं हो रही है नियमित पेयजल आपूर्ति

Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
नगर में नहीं हो रही है नियमित पेयजल आपूर्ति
उत्तरकाशी। त्योहारी सीजन में जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश पनप रहा है। नगर क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए चार पंपिंग योजनाओं की मौजूदगी के बावजूद घरों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। जल संस्थान अब भी असी गंगा एवं क्वारीगाड़ पर बनी पेयजल योजनाओं के सहारे नगर में जलापूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के ज्ञानसू, मुख्य बाजार आदि क्षेत्रों में बीते एक हफ्ते से पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी के बिना लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रसूखदार लोग टुल्लू पंप लगा रहे हैं, जिससे अन्य घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। नगर में जलापूर्ति के लिए करोड़ों की लागत से चार पंपिंग योजनाएं बनी हैं, बावजूद इसके नगरवासियों को हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। ज्ञानसू निवासी अंबिका, आरती, दिनेश भट्ट, यशवंत नेगी, मुख्य बाजार निवासी सुरेंद्र नौटियाल, बबीता आदि का कहना है कि बीते एक हफ्ते से घर के नलों में बूंद-बूंद पानी टपक रहा है। उन्होंने प्रशासन एवं जल संस्थान के अधिकारियों से शीघ्र पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बीएस डोगरा ने बताया कि पंपिंग योजनाओं के लिए पूरा बजट नहीं मिल पाने के कारण अभी तक टैंक नहीं बन पाए हैं। कुछ स्थानों पर पुरानी हो चुकी पाइप लाइन के कारण दिक्कत आ रही है। बीती बरसात में क्वारीगाड़ एवं असी गंगा पर बनी पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। आजकल इन योजनाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। दो दिन के भीतर नगर के सभी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed