फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जिले के पांच निकायों में बनाए गए 52 मतदान स्थल

जिले के पांच निकायों में बनाए गए 52 मतदान स्थल

Sun, 28 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जिले के पांच निकायों में बनाए गए 52 मतदान स्थल
उत्तरकाशी। नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए जिले के पांच निकायों में 52 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर 311 कर्मचारी तैनात कर उन्हें पांच नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आगामी 18 नवंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए जिले में सभी पांच निकायों में कुल 52 मतदान स्थल बनाए गए हैं। नगर पालिका बाड़ाहाट के 11 वार्डों में मतदान के लिए 17 मतदान केंद्रों पर 22 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 7-7 वार्डों वाली नगर पालिका चिन्यालीसौड़ तथा नगर पंचायत नौगांव एवं पुरोला में 7-7 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जबकि नगर पालिका बड़कोट में सात वार्डों में 5 मतदान केंद्रों पर 9 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए इन केंद्रों पर कुल 311 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इन्हें 5 नवंबर को कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी कार्मिक परियोजना निदेशक आरएस रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी यशवंत कपूर, सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed