फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को किया जागरुक

स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को किया जागरुक

Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को किया जागरुक
उत्तरकाशी। युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए चलाए जा रहे स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत पोस्टर, बैनर व स्टीकर आदि के माध्यम से युवा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आजकल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसमें एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराए जा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं सैनिक दीपावली मेले के दौरान पोस्टर, बैनर एवं स्टीकर आदि माध्यम से युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी शशि राणा व सहायक नोडल अधिकारी वीणा त्रिपाठी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed