फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   वाहन हादसे के पीड़ित परिवारों को वितरित किया मुआवजा

वाहन हादसे के पीड़ित परिवारों को वितरित किया मुआवजा

Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
वाहन हादसे के पीड़ित परिवारों को वितरित किया मुआवजा
चिन्यालीसौड़। विगत 15 अक्तूबर को धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। शनिवार को यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने पीड़ितों के घर जाकर मुआवजे के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 15 अक्तूबर को भड़कोट गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में कृष्णा देवी, पुलम सिंह, दीपना देवी, कृपाल सिंह एवं लक्ष्मी देवी की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। शनिवार को बनकोट एवं दिचली गांव पहुंचे यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये मुआवजे के चेक वितरित किए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान तहसीलदार चंदन सिंह राणा, राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश नाथ, शीशपाल रमोला, जोगिंदर रावत, कोमल राणा, राजेश रावत, बिशन कोटवाल, विनोद रावत, रमेश पंवार, बिशन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed