{"_id":"5bd49a46bdec2269bc7fe7db","slug":"15406597451621-111-18-24-08-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद जिले में अध्यक्ष के 21 और सभासद के 111 प्रत्याशी मैदान में 18-24-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद जिले में अध्यक्ष के 21 और सभासद के 111 प्रत्याशी मैदान में 18-24-08
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिले के पांच निकायों में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने और एक का नामांकन रद्द होने के बाद अब कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभासद के कुल 39 पदों में से छह पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 33 पदों के लिए कुल 111 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभासद पद पर एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ जबकि 22 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए।
नगर पालिका बाड़ाहाट में अध्यक्ष पद पर भाजपा के हरीश सेमवाल, कांग्रेस के रमेश सेमवाल, निर्दलीय भूपेंद्र चौहान, दिनेश नौटियाल, महेश पंवार, कुलदीप बिष्ट और अमरीकन पुरी मैदान में हैं। जबकि सभासद के कुल 11 पदों के लिए अब 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत नौगांव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के शशिमोहन राणा और कांग्रेस के राजेश रावत के बीच में मुकाबला है। यहां सभासद के चार पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
नगर पंचायत पुरोला में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय केशर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन नेगी के समर्थन में नाम वापस ले लिया। अब यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा के पवन नौटियाल, कांग्रेस के हरिमोहन नेगी, भाजपा के बागी उपेंद्र असवाल, कांग्रेस के बागी मदन लाल अग्रवाल और आप की रेखा उनियाल जोशी मैदान में हैं। यहां सभासद के सात पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी जशोदा राणा का नामांकन निरस्त होने के बाद शनिवार को भाजपा की बागी अनीता चौहान ने भी नाम वापस ले लिया है। अब यहां अध्यक्ष पद पर मुकाबला तीन प्रत्याशियों कांग्रेस की अनुपमा रावत, भाजपा समर्थित कृष्णा राणा और बसपा की उमा रानी गुप्ता के बीच है, सभासद के छह पदों पर कुल 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में अध्यक्ष पद पर भाजपा की बागी कुसुमलता रावत सहित सभी चार प्रत्याशी कांग्रेस की मनोरमा रमोला, भाजपा की जयनी बिष्ट, निर्दलीय बीना बिष्ट मैदान में हैं। सभासद के पांच पदों पर कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।