{"_id":"5bd49a3fbdec22699741357c","slug":"154065973818-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से जला लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से जला लाखों का सामान
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड तीन में स्थित एक मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम क्षति का आकलन कर रही है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन निवासी हरिकृष्ण सेमवाल के मकान में किराये पर रह रहे पुरोला निवासी गुरुदेव सिंह के कमरे में शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते कमरे में रखा सारा सामान जलने लगा। इससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड प्रभारी अब्दुल जब्बार खान व थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के नेतृत्व में राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने किसी तरह आग बुझाकर, आसपास के मकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया। घटना में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।