{"_id":"5bd49a32bdec2269b8463482","slug":"154065972412-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। बृहस्पतिवार रात को गंगोत्री हाईवे पर नागणी चिन्यालीसौड़ में बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे एक बाइक सवार ने गंगोत्री हाईवे पर पैदल चल रहे महिपाल महंत (32) पुत्र दयाल सिंह निवासी कैंथोगी चिन्यालीसौड़ को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। बाइक चालक नेरी गांव निवासी रणजीत को भी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि गंभीर घायल को देहरादून रेफर किया गया है। बाइक चालक की स्थिति सामान्य है। बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो