{"_id":"5bcf57febdec220775479ae0","slug":"15403150991-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संदीप व दीक्षा का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संदीप व दीक्षा का रहा दबदबा
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में डुंडा क्षेत्र के विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक वर्ग की 800, 1500 व 5000 मीटर दौड़ में राइंका डुंडा के संदीप गुर्साइं ने प्रथम व प्रवेश रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विपिन गुनसोला और 100 व 200 मीटर दौड़ में रूपेंद्र पडियार ने बाजी मारी। हैमर थ्रो व भाला फेंक में केशव व ऊंची कूद व लंबी कूद में अभिषेक ने जीत दर्ज की। सीनियर बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में दीक्षा ने प्रथम तथा कंचन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम व कंचन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में मोनिका, 5000 मीटर दौड़ में अरुणा भट्ट ने बाजी मारी। लंबी कूद व ऊंची कूद में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक, 3000 मीटर दौड़ में रंजन सिंह व 1500 मीटर दौड़ में आशीष ने जीत हासिल की। 200 व 400 मीटर दौड़ में शिवओम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में आर्यन व हैमर थ्रो व चक्का फेंक में अर्जुन ने जीत दर्ज की। वहीं जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपिका, 800 मीटर में प्रीती, 200 व 400 मीटर में सोनिया ने जीत हासिल की। लंबी कूद में नेहा व ऊंची कूद में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को राइंका कवां एटहाली के प्रधानाचार्य सत्यपाल राणा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर केंद्र सिंह भंडारी, शूरवीर पडियार, राजाराम भट्ट, बलवीर, अमीर चंद, सोबन सिंह, सुशील गुसाईं आदि मौजूद रहे।