{"_id":"5bad0a98867a55787b028048","slug":"15380670759-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर फिर शुरू हुआ वायुसेना का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर फिर शुरू हुआ वायुसेना का अभ्यास
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी जिले की ओर से चीन सीमा की सबसे निकटवर्ती हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ में अब फिर से वायु सेना की गहमागहमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार से यहां वायुसेना के विमानों की लैंडिंग और उड़ान का अभ्यास शुरू होगा। बृहस्पतिवार को वायुसेना के अधिकारियों एवं आर्मी सिग्नल कोर के जवान हवाई अड्डे पर पहुंचे।
चीन सीमा से सटा होने के कारण उत्तरकाशी जिला सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां सीमावर्ती चौकियों पर बारह महीने आईटीबीपी और सेना के जवान तैनात रहते हैं। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से चिन्यालीसौड़ में कई साल पहले हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया था। वर्षों बाद भी नागरिक उड़ानों के लिए तो इस हवाई पट्टी का उपयोग शुरू नहीं हो पाया, लेकिन चीन सीमा के नजदीकी इकलौती हवाई पट्टी होने के कारण कुछ सालों से यहां वायुसेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वायुसेना कई बार यहां विमानों की लैंडिंग और उड़ान का अभ्यास कर चुकी है। एक बार फिर यहां वायुसेना के अभ्यास की तैयारी चल रही हैं। तीन दिनों से आर्मी सिग्नल कोर के जवान यहां डेरा डाले हुए हैं। बृहस्पतिवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर में वायुसेना के पायलट आदि अधिकारी भी यहां पहुंचे। हवाई अड्डा निर्माण के परियोजना प्रबंधक घनश्याम सिंह ने बताया कि वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह इलाहाबाद से यहां वायुसेना के एएन-32 विमान की लैंडिंग होगी। यहां तीन से चार दिनों से अभ्यास चलेगा। सामरिक दृष्टिकोण को देखते हुए वायुसेना के अधिकारियों ने इस संबंध में बात करने से इंकार कर दिया।