{"_id":"5ba90e74867a557e8836a14d","slug":"153780591915compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे बंद होने से सैकड़ों यात्री फंसे-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे बंद होने से सैकड़ों यात्री फंसे-compat
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/बड़कोट। तीन दिनों की लगातार बारिश से भूस्खलन होने से सोमवार को यमुनोत्री हाईवे सहित जिले के सात संपर्क मार्ग बाधित हो गए। ओजरी-डबरकोट में भारी भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे दिन भर बाधित होने से सैकड़ों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग जानकीचट्टी व बड़कोट की तरफ फंस गए। देर शाम हाईवे खुलने के बाद सभी यात्रियों और लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हाईवे पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए फिलहाल यमुनोत्री की ओर आवाजाही रोक दी गई है।
एनएच के कर्मचारियों ने मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण हाईवे को नहीं खोला जा सका। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से धरासू-जोगत, बनचौरा-बनगांव, टिकोची-सिरतोली, बरनाली-मकुड़ी, आराकोट-चिंवा, चिंवा-मोंडा और बरनाली-झोटाड़ी संपर्क मार्ग भी बंद हो गए, जिससे इन क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार देर शाम तक मलबा हटाकर सभी अवरुद्ध मार्गों पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।