{"_id":"5ba3d2a3867a557ea274da72","slug":"15374629289-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी जोड़ों में वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान बना रहा है उतरकाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी जोड़ों में वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचान बना रहा है उतरकाशी
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। योग, आध्यात्म, पर्यटन, तीर्थाटन एवं पर्वतारोहण के बाद अब उत्तरकाशी विदेशी पर्यटकों के बीच वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी पहचान बना रहा है। भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति रिवाजों के साथ ही गंगा का आकर्षण उन्हें यहां खींचकर ला रहा है। पूर्व में स्पेन, अमेरिका के युगल यहां शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब इटली के एक युगल ने आगामी 21 सितंबर को गणेशपुर स्थित आश्रम में विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का निर्णय लिया है।
गणेशपुर स्थित योग विद्या गुरुकुलम आश्रम के स्वामी आनंद चेतन सरस्वती ने बताया कि इटली की जूलिया कंग्लारियो और पेश से वकील उनके मंगेतर ष्टेफानो पिपितोने ने गंगा तट पर विवाह बंधन में बंधने का फैसला लिया है। इन दोनों की शादी 21 सितंबर को गणेशपुर स्थित उनके आश्रम में होगी। शादी में रोम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कात्रिना विंडिसी समेत 22 विदेशी मेहमान भी पहुंचेंगे। गणेशपुर निवासी राममोहन रावत बताते हैं कि विवाह में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। मेहमानों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे तथा परंपरानुसार अर्से का कंडा भी तैयार किया जाएगा।