फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   औद्योगिक आस्थानों में उद्योग नहीं लगाने पर भूखंड आवंटन निरस्त करने के निर्देश

औद्योगिक आस्थानों में उद्योग नहीं लगाने पर भूखंड आवंटन निरस्त करने के निर्देश

Wed, 19 Sep 2018 10:01 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थानों में उद्योग नहीं लगाने पर भूखंड आवंटन निरस्त करने के निर्देश
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने गणेशपुर व डुंडा औद्योगिक आस्थानों में उद्योग संचालित करने के लिए आवंटित भूखंडों की धरातल पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। आवंटित भूखंड पर उद्योग संचालित नहीं करने पर उन्होंने आवंटन निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में डीएम ने जिले में उद्योगों की संभावनाओं एवं मौजूदा औद्योगिक आस्थानों में संचालित उद्योगों की समीक्षा की। डीएम ने उद्योग चलने की संभावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक व लीड बैंक अधिकारी की कमेटी बनाकर इस संबंध में जांच कर दस दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि आवंटित भूखंड पर उद्योग संचालित नहीं होने की स्थिति में आवंटन निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही डीएम ने औद्योगिक आस्थानों की भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाकर, भूमि पर घेरबाड़ करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एचएल आर्य, राज्य कर निरीक्षक पूरण सिंह, सहायक अभियंता डीआरडीए डीडी रतूड़ी, गणेशपुर की प्रधान पुष्पा चौहान, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed