फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   केदारताल ट्रैक पर सफाई अभियान चलाने के लिए रवाना हुआ ईस्टर्न रेलवे के कर्मचारियों का दल

केदारताल ट्रैक पर सफाई अभियान चलाने के लिए रवाना हुआ ईस्टर्न रेलवे के कर्मचारियों का दल

Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
केदारताल ट्रैक पर सफाई अभियान चलाने के लिए रवाना हुआ ईस्टर्न रेलवे के कर्मचारियों का दल
उत्तरकाशी। ईस्टर्न रेलवे की पश्चिम बंगाल स्थित प्रोडक्शन यूनिट के पर्वतारोहियों का एक दल मंगलवार को केदारताल ट्रैकिंग अभियान पर रवाना हुआ है। आठ सदस्यीय दल का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। दल को स्नो स्पाइडर ट्रेक एंड टूर एजेंसी की ओर से तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगोत्री धाम के लिए रवाना होने से पूर्व टीम लीडर प्रमोद सिंह ने बताया कि दल में शामिल सभी आठ पर्वतारोही ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत होने के साथ ही रेलवे द्वारा पोषित इमनी ट्रैकर ग्रुप के सदस्य हैं। ग्रुप के सदस्य हर वर्ष विभिन्न हिमालयी क्षेत्रों में जाकर सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हैं, जिसके तहत इस बार 4750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारताल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 19 से 24 सितंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान गंगोत्री से केदारताल ट्रेक रूट एवं जोगिन पीक के बेस कैंप तक सफाई की जाएगी। अभियान में तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे स्नो स्पाइडर ट्रैक एंड टूर के संयोजक भागवत सेमवाल ने बताया कि दल में प्रमोद सिंह, सुब्रतो दत्ता, सुजीत दास, पीएन बिस्वास, सुभाभ्रता किरतानिया, सोमन चक्रवर्ती, रितेश शाह, सुरजीत शाह सहित पोर्टर व गाइड भी शामिल हैं। टीम बुधवार सुबह गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed