{"_id":"5ba12ddf867a557eb3414a1f","slug":"153728967710-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में नौ नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में नौ नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। चालू शिक्षा सत्र में जिले में कुल 11 हजार 71 छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार जिले में नौ नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
मंगलवार को एडीएम हेमंत वर्मा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने बताया कि इस वर्ष जनपद में कुल छह हजार 62 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व पांच हजार नौ इंटरमीडिएट की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार राइंका जुणगा, नेताला, कोटधार गमरी, सौरा, बड़ेथी धरासू, ज्येष्टवाड़ी, दिचली, कंडारी एवं गंगटाड़ी में नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में एडीएम ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित कर नकल विहीन परीक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राइंका गंगोरी के प्रधानाचार्य राजपाल पंवार, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।