{"_id":"5b9fdd82867a557ff567051c","slug":"15372035689-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी के स्वास्थ्य में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी के स्वास्थ्य में आई गिरावट
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। पृथक रवाईं जनपद एवं पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार का अनशन सोमवार को चौथे भी जारी रहा। उनके समर्थन में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
अलग जिले के साथ ही क्षेत्र की अन्य मांगों को लेकर बीते 31 जुलाई से चल रहा धरना और 14 सितंबर से चल रहा अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को चिकित्सकों ने उनके वजन में करीब चार किलो की गिरावट को देखते हुए अनशन समाप्त करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का एलान किया। उनके समर्थन में बैठे ग्रामीणों ने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मदनलाल अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, मोहब्बत नेगी, अमीन नेगी, रेखा जोशी, कैलाश रावत, दिनेश उनियाल, भगत राम आदि मौजूद रहे।