{"_id":"5b9e8b0e867a557e85729f89","slug":"15371169244-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा सरकारी तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा सरकारी तंत्र
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत देवीसौड़ आर्क ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यमुनोत्री विधायक एवं डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सरकारी मशीनरी तैयारियों में जुटी है। रविवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने चिन्यालीसौड़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सौरभ असवाल, सीओ मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणि मिश्र ने पुल की लोड टेस्टिंग की। उन्होंने 16-16 टन के दो ट्रकों को पुल एवं एप्रोच रोड से गुजार कर लोड टेस्टिंग की और प्रथम दृष्टया इसे सफल बताया। पुनर्वास विभाग के एई बीएस पंवार ने बताया कि परिवहन के मानकों के अनुसार सफल लोड टेस्टिंग के बाद अब तकनीकी लोड टेस्टिंग की जा रही है।