{"_id":"5b9d366e867a557e9f67c702","slug":"153702972515-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा के लिए रवाना हुआ अभियान दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा के लिए रवाना हुआ अभियान दल
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सब कुछ ठीक रहा तो कैलाश मानसरोवर यात्रा की तर्ज पर गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में भी शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा वाली रोमांच से भरी धार्मिक यात्रा चालू हो सकेगी। शनिवार को निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने फ्लैग ऑफ कर पांच सदस्यीय अभियान दल को शिवलिंग हिमशिखर परिक्रमा अभियान पर रवाना किया।
जिले के कुछ उत्साही पर्वतारोहियों ने शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के तौर पर पहचान दिलाने की पहल की है। एवरेस्टर विष्णु सेमवाल ने बताया कि गोमुख से तपोवन होते हुए शिवलिंग की परिक्रमा की जा सकती है। शनिवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में फ्लैग ऑफ कर अभियान दल को रवाना किया गया। दल में टीम लीडर विष्णु सेमवाल के साथ स्नो स्पाइड ट्रैक एंड टूर एजेंसी के शैलेष सेमवाल, प्रेम सिंह, भागवत सेमवाल एवं गुमान सिंह शामिल हैं। इस मौके पर निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, माउंटेनियरिंग एंड ट्रैकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा, मनोज रावत, दीपेंद्र पंवार, सुभाष कुमाईं, प्रकाश भद्री, उम्मेद पंवार, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे। वहीं, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि यदि शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा यात्रा का रूट तैयार कर इसका प्रचार-प्रसार किया गया, तो यहां भी कैलाश मानसरोवर यात्रा की तर्ज पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी रोमांच के शौकीन पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।