{"_id":"5b44e0f24f1c1b02278b593d","slug":"15312406883-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के हालात से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के हालात से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मानसून सीजन में आपदा के भय को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। डीएम डा. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा पूर्व तैयारियां चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान बाढ़, भूस्खलन, भूधंसाव आदि प्राकृतिक आपदाओं की आशंका रहती है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशु चारे का भंडारण करने, जिला पूर्ति अधिकारी को सभी गोदामों में खाद्यान्न एवं रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़क से जुड़े विभागों को डेंजर जोन वाले स्थानों पर मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए। आपदा की स्थिति में सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान होने से राहत एवं बचाव कार्य में सहूलियत होती है। बैठक में सीडीओ प्रशांत आर्य, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, ओसी कलक्ट्रेट अनुराग आर्य, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी, सीवीओ डा. प्रलयंकर नाथ आदि मौजूद रहे।