फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मत्स्य पालक दिवस पर ग्रामीणों को किया मछली पालन के लिए प्रेरित

मत्स्य पालक दिवस पर ग्रामीणों को किया मछली पालन के लिए प्रेरित

Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मत्स्य पालक दिवस पर ग्रामीणों को किया मछली पालन के लिए प्रेरित
उत्तरकाशी। मत्स्य पालक दिवस पर विभाग की ओर से असी गंगा घाटी के गजोली गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभाग द्वारा गांव के सामूहिक तालाब में मछली के करीब 500 बीज और भोजन डालने के साथ ही ग्रामीणों को मछली पालन के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को गजोली गांव में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालन विभाग के देवेंद्र कुकरेती ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार के साथ ही अपने लिए भोजन का बेहतर स्रोत भी तैयार कर सकते हैं। ग्राम प्रधान शंकर दयाल खंडूड़ी ने वर्ष अगस्त 2012 में असी गंगा की बाढ़ में तबाह हुए कल्डियाणी मत्स्य प्रजनन प्रक्षेत्र का पुनर्निर्माण गजोली गांव में कराने की मांग की। मत्स्य प्रजनन प्रक्षेत्र का पुनर्निर्माण होने से जिलेभर के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा भी मिलेगा। वहीं विभाग के सहायक निदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दस लोग समिति बनाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें चयनित भूमि पर 10 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने मत्स्य तालाब निर्माण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन पत्र भी भरे। कार्यक्रम में नत्थी सिंह रावत, कमलेश्वर खंडूड़ी, चंद्रमणी खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed