{"_id":"5b40f5cf4f1c1b84468b523f","slug":"153098388618-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा की गाजणा शाखा में मंत्री चुने गए शिव सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा की गाजणा शाखा में मंत्री चुने गए शिव सिंह चौहान
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की गाजणा शाखा के सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शिव सिंह चौहान को शाखा मंत्री एवं जगदीश उनियाल को उपमंत्री नियुक्त किया गया।
धौंतरी में आयोजित सम्मेलन में भाकपा राज्य काउंसिल के सदस्य महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर हर जिले में सेवायोजन कार्यालय खोले हुए हैं। यहां पंजीकरण के नाम पर युवाओं से 30-30 रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यालयों से आज तक किसी युवा को नौकरी का प्रस्ताव नहीं मिला है। सरकार बेरोजगार युवाओं से पैसे वसूलकर अपनी जेब भरने में जुटी है। क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था टैक्सी वाहनों के भरोसे है। टैक्सी वाहन मनमाना किराया वसूलने के साथ ही ओवरलोडिंग कर जनता की जान को खतरे में डाल रहे हैं। इस मौके पर गाजणा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए शिव सिंह चौहान शाखा मंत्री और जगदीश उनियाल उपमंत्री चुने गए।