फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यूथ फाउंडेशन के चयन कैंप में उमड़ी युवाओं की भीड़

यूथ फाउंडेशन के चयन कैंप में उमड़ी युवाओं की भीड़

Sat, 07 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन के चयन कैंप में उमड़ी युवाओं की भीड़
उत्तरकाशी। यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए शनिवार को कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित चयन कैंप में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित चयन कैंप में भटवाड़ी प्रखंड के विभिन्न गांवों से 590 युवक एवं 90 युवतियों ने प्रतिभाग किया। नाप छाप, दस्तावेजों की जांच एवं मेडिकल परीक्षण के उपरांत इनमें से 95 युवक एवं 25 युवतियां सेना में भर्ती मानकों पर खरे पाए गए। अगले चरण में डुंडा प्रखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में काउंसिलिंग कर युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डुंडा प्रखंड के युवाओं के लिए 11 जुलाई को राइंका धौंतरी में चयन कैंप लगाया जाएगा। कैप्टन बलवीर ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित युवाओं को तीन माह तक निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। इस कार्य में विशाल कलूड़ा, कैप्टन ताजबर, प्रशिक्षक प्रीतम सिंह, मनमोहन, दीपक आदि द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। वहीं, निम के निवर्तमान प्रधानाचार्य एवं यूथ फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत कर्नल अजय कोठियाल 11 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों एवं युवाओं से मुलाकात करेंगे। फाउंडेशन के जिला संयोजक विशाल कलूड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में यूथ फाउंडेशन से प्रशिक्षण पाकर सेना में भर्ती हो चुके कई युवा भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed