{"_id":"5b2d2b8f4f1c1bc2378b54a1","slug":"15296869282-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंपर्क कर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंपर्क कर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भाजपा के घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी की महिला कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को बूथ स्तर पर व्यापक जन संपर्क किया।
बूथ संपर्क प्रभारी सुधा गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर आठ एवं नौ के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंपलेट एवं स्टीकर के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताया। साथ ही आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। सुधा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने नारी शक्ति देश की तरक्की, सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला, सौभाग्य, कौशल विकास आदि योजनाओं के माध्यम से विकास को रफ्तार दी है। इस मौके पर ऊषा नैथानी, भावना उप्पल, ऊषा भट्ट, इंद्रेश उप्पल आदि मौजूद रहे।