फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उल्टी दस्त से एक ग्रामीण की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती-compat

उल्टी दस्त से एक ग्रामीण की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती-compat

Thu, 21 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
उल्टी दस्त से एक ग्रामीण की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती-compat

विज्ञापन
उत्तरकाशी। टिपरा ग्राम पंचायत के उपगांव रेसगी में उल्टी-दस्त से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि गांव के तीन बुजुर्गों को ब्रह्मखाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीण बीमारी के लिए दूषित पेयजल को कारण बता रहे हैं।
भंडारस्यूं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी ने बताया कि रेसगी गांव निवासी जनार्दन व्यास (50) को बीते दिनों उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लाते, उनकी गांव में ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह इसी गांव के महिमानंद (60), पीतांबर (48) एवं गंगोत्री देवी (70) को उल्टी-दस्त की शिकायत पर ब्रह्मखाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पीतांबर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य भंडारी ने बताया कि टिपरा ग्राम पंचायत के उपगांव रेसगी और जोगियाड़ा के लिए कोई पेयजल योजना नहीं है। इन गांवों के ग्रामीण पास में बहने वाले गदेरे का पानी पीने को मजबूर हैं। अब बरसात के साथ गदेरे का पानी दूषित होने के कारण ही जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर शीघ्र गांव में चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने और गांवों के लिए पेयजल योजना का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
बृहस्पतिवार को रेसगी गांव में ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिलते ही ब्रह्मखाल से मेडिकल टीम को गांव भेजा गया। टीम ने गांव में ग्रामीणों को एहतियातन दवाएं वितरित की हैं। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत में सुधार है। पूर्व में हुई मौत उल्टी-दस्त से होने की पुष्टि नहीं हुई है। मरीज को अस्पताल भी नहीं लाया गया था। बरसात सीजन में दूषित पानी के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में लोग पानी उबालकर ही पीएं।
डा. विनोद नौटियाल, सीएमओ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed