{"_id":"5b2bdcdf4f1c1b624d8b766e","slug":"152960124911-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। वन विश्राम गृह के निकट जंगल में मिले एक युवक के शव को पुलिस ने कब्ज में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की शिनाख्त नरयुंका गांव निवासी अर्जुन चौहान के रूप में हुई।
बृहस्पतिवार शाम को एक वनकर्मी ने वन विश्राम गृह के निकट जंगल में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि शव शिनाख्त अर्जुन चौहान (25) पुत्र भरत चौहान निवासी नरयुंका बड़कोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गांव से ओपन बोर्ड की परीक्षा देने के लिए बड़कोट अपने भाई के पास आया हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को वह गांव लौट गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्जुन के पास जहर की खाली शीशी पड़ी मिली। उसके मुंह से जहर की दुर्गंध आ रही थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। अर्जुन के परिजनों को इसकी सूचना देकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।