{"_id":"5b2bdcd84f1c1b5d748b60ca","slug":"15296012423-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में पंचायत सदस्यों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में पंचायत सदस्यों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। मोरी की बीडीसी बैठक में पंचायत सदस्यों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा किया। आक्रोशित सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों पर मनमर्जी से कार्य कर सरकारी धन को बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस दौरान सदस्यों ने स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि आदि विभागों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख सुमन आर्य की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक का ब्लॉक सभागार में आयोजन किया गया। इसमें लोनिवि की कार्यप्रणाली एवं अधिकारियों के रवैये को लेकर पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण धेवरा-गैच्वांड़, धेवरा- दणगांण, मोरी-नानई, नैटवाड़ आदि मोटर मार्ग बदहाल पड़े हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम नहीं है, जिससे बच्चों का टीकाकरण आदि कार्य बाधित हो रहा है।
डगोली की प्रधान शशिबाला ने क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग की। कुकरेड़ा के प्रधान चतर सिंह ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों का कृषि ऋण माफ कराने की अपील की। गंगा सिंह रावत ने बीडीसी बैठक में ऊर्जा निगम के ईई और बीएसएनएल के एसडीओ के नहीं पहुंचने पर रोष जताया। बैठक में प्रभारी सीडीओ संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र डिमरी, अतर सिंह, केसर पंवार, चमन राठौर आदि मौजूद रहे।