{"_id":"5b2a8c9a4f1c1b624d8b733b","slug":"152951516417-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्यशाला में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्यशाला में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। प्रोग्रेसिव डेयरी फारमर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) की ओर से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण में ग्रामीणों को डेयरी प्रबंधन व पशुपालन की नई तकनीकों की जानकारी दी गई। हंस गोशाला योजना के तहत पुरोला के तियां गांव को मॉडल गांव के रूप में चयनित कर यहां गोशाला की स्थापना की गई है।
हंस गोशाला योजना के तहत ब्लाक सभागार में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण के दौरान पीडीएफए के अध्यक्ष डा. हरेंद्र रावत ने बताया कि एसोसिएशन किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रगतिशील किसानों को संगठित कर मिशन के रूप में कार्य कर रही है। एसोसिएशन के सीईओ डा. अतुल जोशी ने सफल डेयरी प्रबंधन के लिए आदर्श आवासीय व्यवस्था, पशु आहार, प्राथमिक चिकित्सा, नस्ल सुधार, दुधारू पशुओं की पहचान तथा पशुओं की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों का कहना था कि अधिकांश बैंक लोन देने में आनाकानी करते हैं, जिससे वे अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, जयप्रकाश थपलियाल, बीडीओ केके पांडे, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आर प्रसाद, अमिता नौटियाल, भरत सिंह राणा, विजयपाल सिंह, राजेश रावत, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।