फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में स्वीकृत हुए 44 आवेदन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में स्वीकृत हुए 44 आवेदन

Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में स्वीकृत हुए 44 आवेदन
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले में 44 उद्यमियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। डीएम डा. आशीष चौहान ने साक्षात्कार में बाकायदा इन उद्यमियों के आवेदनों की पड़ताल कर इन्हें स्वीकृति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें जिला उद्योग विभाग से 69, खादी ग्रामोद्योग केंद्र से 9 तथा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से 9 लोगों ने लघु उद्योगों के लिए आवेदन किया। इनमें से कुल 50 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे। डीएम चौहान ने प्रत्येक अभ्यर्थी से सीधे वार्तालाप कर उनके प्रस्तावों की जानकारी ली और जांच परख कर इनमें से 44 आवेदन स्वीकृत किए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनीता, लीड बैंक अधिकारी डीएस पाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एसएस रावत, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के एचएल आर्य, गजेंद्र सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed