फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आईटीबीपी नॉर्दर्न फ्रंट की योग प्रतियोगिता में 12वीं वाहिनी मातली बनी विजेता

आईटीबीपी नॉर्दर्न फ्रंट की योग प्रतियोगिता में 12वीं वाहिनी मातली बनी विजेता

Thu, 14 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी नॉर्दर्न फ्रंट की योग प्रतियोगिता में 12वीं वाहिनी मातली बनी विजेता
उत्तरकाशी। आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के मुख्यालय मातली में नॉर्दर्न फ्रंट के इंटर फ्रंटियर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें गढ़वाल, कुमाऊं और हिमाचल प्रदेश की दस बटालियनों के 62 योग प्रशिक्षित हिमवीरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 12वीं वाहिनी मातली की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

मातली में 13-14 जून को आयोजित योग प्रतियोगिता में आईटीबीपी के नॉर्दर्न फ्रंट देहरादून के अंतर्गत आने वाली जोशीमठ, कुल्लू, गोचर, मातली, रिकांगपियो, सरान, देहरादून, महिडांडा, रामगढ़ एवं तालाबाग में तैनात बटालियनों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बटालियनों के 62 योग प्रशिक्षित हिमवीरों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 12वीं वाहिनी मातली ने विजेता का खिताब जीता, जबकि 17वीं वाहिनी रिकांगपियो हिमाचल की टीम दूसरे स्थान पर रही। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के समापन पर 12वीं वाहिनी के सेनानी पवन कुमार ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट विमलेश नेगी एवं अमित पाठक, चिकित्सा अधिकारी सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed