फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एसडीआरएफ की टीम ने गोमुख में रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले पर्यटक

एसडीआरएफ की टीम ने गोमुख में रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले पर्यटक

Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने गोमुख में रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले पर्यटक
उत्तरकाशी। बीते दिनों गोमुख क्षेत्र में बारिश के कारण गंगा भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से तपोवन की ओर से लौट रहे छह पर्यटक, दो गाइड, दस नेपाली गोमुख के पास फंस गए थे। पर्यटकों को भोजवासा में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि बीते एक मई को भोजवासा में तैनात एसडीआरएफ की टीम को कुछ पर्यटकों के गोमुख के पास गंगा भागीरथी के बायीं ओर फंसे होने की सूचना मिली। पर्यटक तपोवन की ओर से लौट रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे गंगा भागीरथी में पानी बढ़ने के कारण ये लोग नदी पार कर मुख्य रास्ते तक नहीं पहुंच पाए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने वहां फंसे गुजरात के छह पर्यटक, दो स्थानीय गाइड एवं दस नेपाली पोर्टरों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी, कांस्टेबल रविंद्र चंद, धीरज सिंह, दीपक कुमार, महेश चंद एवं पैरा मेडिक्स संजय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed