{"_id":"5aec96cc4f1c1b58098b7d48","slug":"15254545389compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोहण एवं स्कीइंग के दोहरे रोमांच के लिए पर्वतारोहियों ने केदारडोम की ओर बढ़ाए कदम-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोहण एवं स्कीइंग के दोहरे रोमांच के लिए पर्वतारोहियों ने केदारडोम की ओर बढ़ाए कदम-compat
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पर्वतारोहण कर शीर्ष पर पहुंचने और फिर वहां से स्कीइंग करते हुए नीचे उतरने के दोहरे रोमांच के लिए आस्ट्रिया एवं जर्मनी के दस सदस्यीय पर्वतारोही दल ने केदारडोम हिमशिखर की ओर कदम बढ़ाए हैं। इस सीजन में गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में पर्वतारोहण के लिए जाने वाला यह पहला अभियान दल है। दल में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
बृहस्पतिवार को पर्वतारोही दल ने गंगोत्री से केदारडोम (6831 मीटर) हिमशिखर की ओर कदम बढ़ाए। आस्ट्रिया के जेर्हाड रेड के नेतृत्व में रवाना हुए दल में जर्मनी के रॉबर्ट हर्ज, जॉर्ज एवं फ्रैंज लैक्नर तथा आस्ट्रिया के रोलैंड, क्लॉडिया, क्रिश्चियन, साबीनी, मैनुअल रिगलर एवं थॉमस लैचबर्गर शामिल हैं। यह दल अन्य से कुछ अलग है। क्यों कि ये सभी दस पर्वतारोही शिखर पर आरोहण के बाद शीर्ष से स्कीइंग करते हुए नीचे उतरेंगे। रवाना होने से पूर्व दल के गाइड स्नो स्पाइडर ट्रैक एंड टूर के संचालक एवरेस्टर विष्णु सेमवाल ने बताया कि दल गंगोत्री से भोजवासा, तपोवन, सुंदरवन होते हुए छह मई को कीर्ति ग्लेशियर पहुंचेगा। बेस कैंप बनाने के बाद इससे आगे एडवांस बेस कैंप और समिट कैंप स्थापित कर 18 मई को केदारडोम हिमशिखर पर आरोहण किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान के लिए दल रवाना
एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एटीओएआई) का 15 सदस्यीय दल शुक्रवार को गंगोत्री से गोमुख के लिए रवाना हुआ। दल के लीडर संजय बासू ने बताया कि तीन दिन के अभियान के दौरान गंगोत्री से गोमुख तक 18 किमी ट्रैक पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यहां से जैविक एवं अजैविक कचरा एकत्र कर गंगोत्री लाया जाएगा। साथ ही यहां आ रहे पर्यटकों को पर्यावरण एवं हिमालय संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। ल में खेम सिंह, भागवत सेमवाल, मनोज रावत आदि सदस्य शामिल हैं।