{"_id":"5aa01df44f1c1bbb218b6983","slug":"15204431026-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पुलिस लाइन ज्ञानसू में जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं डीएम डा.आशीष चौहान द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान, कला, गणित आदि विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं, छात्रों द्वारा लोक नृत्य, वाद विवाद, निबंध, नाटक मंचन आदि प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सायरा बानो, केदार सिंह गुसाईं, मोनिका भंडारी, बृजपाल सिंह आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जबकि उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति वर्ग में अतोल सिंह, दयाल सिंह, राजवेंद्र सिंह, सावित्री एवं सरिता को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक गोपाल रावत ने कहा कि छात्र छात्राओं के पूर्ण विकास के लिए अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी है। इस कार्य में शिक्षकों सहित अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर छात्र को बेेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार भी पूरा सहयोग प्रदान कर रही है। वहीं डीएम डा.आशीष चौहान ने कहा कि छात्रों को भय मुक्त माहौल देने की जरूरत है। कार्यक्रम में एसपी ददनपाल, सीडीओ विनीत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।