फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जन मुद्दों को लेकर मुखर हुआ लोक संघर्ष मोर्चा, जल संस्थान दफ्तर पर धरना

जन मुद्दों को लेकर मुखर हुआ लोक संघर्ष मोर्चा, जल संस्थान दफ्तर पर धरना

Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जन मुद्दों को लेकर मुखर हुआ लोक संघर्ष मोर्चा, जल संस्थान दफ्तर पर धरना

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनता की बुनियादी समस्याओं और मुद्दों को लेकर लोक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मोर्चा ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शासनादेश के अनुसार आपदा प्रभावितों के पानी के बिल माफ करने की मांग की। साथ ही उन्होंने खुली निविदा कराए बगैर भीतरखाने चहेतों को काम आवंटित करने का विरोध किया।
बुधवार को मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता जल संस्थान कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। मोर्चा के संयोजक सूरतराम नौटियाल ने जल संस्थान पर खुली निविदा कराए बगैर चहेतों को काम बांटने का आरोप लगाया। मोर्चा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शासनादेश के अनुसार वर्ष 2013 के आपदा प्रभावितों के पानी के बिल माफ करने, पानी की बढ़ी हुई दर वापस लेने, सरचार्ज समाप्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जल संस्थान में चालू वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों से संबंधित जानकारियां मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मोर्चा के महासचिव सुरेंद्र पंवार, प्रवक्ता बुद्धि सिंह पंवार, विजयबहादुर रावत, महेश पंवार, खुशहाल नेगी, गिरीश रमोला, अजयपाल राणा, जीत सिंह गुसाईं, बिहारीलाल नौटियाल, हरि सिंह गुसाईं, दिनेश सेमवाल, दीपक चौहान, उत्तम गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed