{"_id":"5a846ace4f1c1bc83b8b6d37","slug":"15186277418-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंड की जातर में दिखी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंड की जातर में दिखी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। गंगनाणी वसंत मेला (कुंड की जातर) में दूसरे दिन मेला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कृष्णा गांव के बच्चों ने ढोल सागर की प्रस्तुति दी। रेशमा शाह और रतियानंद पंवार के लोकगीतों ने मेला पंडाल में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वसंत मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने पारंपरिक मेलों को भव्य रूप देकर संस्कृति के संरक्षण की जिला पंचायत की मुहिम की सराहना की। यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत ने सीएम द्वारा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं पर आभार जताया। मेला आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने कहा कि कुंड की जातर को भव्य रूप देकर इसे विकास मेले का स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से बाड़ाहाट कू थौलु और कुंड की जातर को राज्य मेले का दर्जा देने की मांग की।
बुधवार को लोक गायक रतियानंद पंवार एवं रेशमा शाह के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। मंच पर लोक कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, प्रमुख रचना बहुगुणा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणवीर रावत, संजय डोभाल, जयवीर जयाड़ा, अमित डिमरी, जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा, विमला रावत, कुलदीप बिष्ट, पवन नौटियाल आदि मौजूद रहे। वहीं मेले में उद्यान विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की गोष्ठी में लोगों को योजनाएं बताई गई।
विज्ञापन
खेल मुकाबलों में दिखा रोमांच
कुंड की जातर में पहली बार कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें डोईवाला के संजय पहलवान, मेरठ के भूरा पहलवान, हरियाणा के काला पहलवान, मद्रास के 50 वर्षीय बलजीत पहलवान के मुकाबले खासे रोमांचक रहे। पाली गांव के दिलीप ने भी कुश्ती के अखाड़े में उतरकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। शिवकुमार ने रैफरी की भूमिका निभाई। कबड्डी में जल संस्थान की टीम व वॉलीबाल में उत्तराखंड पुलिस ने बाजी मारी।
कचड़ू देवता की लोकगाथा हुई जीवंत
संवेदना समूह के कलाकारों ने कचड़ू देवता की लोकगाथा का मंचन किया। नाटक में कलाकारों के जीवंत अभिनय एवं संवाद अदायगी की दर्शकों ने खूब तारीफ की। नाटक में समूह के अध्यक्ष जयप्रकाश राणा, संजय पंवार, अजय नौटियाल, राजेश जोशी, रोशन, मनवीर रावत, हरदेव पंवार, सुरेंद्र नौटियाल, गोविंद बिष्ट आदि समेत सभी कलाकारों का अभिनय खूब सराहा गया।