{"_id":"5a8318684f1c1baa1b8b733a","slug":"151854111011-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश बर्फबारी के बाद खिली धूप से खुशगवार हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश बर्फबारी के बाद खिली धूप से खुशगवार हुआ मौसम
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिले की निचली घाटियों में बारिश तथा ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार हो गया।
मंगलवार तड़के एक बार फिर निचली घाटियों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तड़के हुई चंद घंटों की बर्फबारी में ही सुक्की टॉप हर्षिल क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फ जम गई थी। बीआरओ के जवानों ने हाईवे को सुचारु कराया। हर्षिल आदि ऊंचाई वाले स्थानों पर रात के समय पारा शून्य डिग्री तक गिर रहा है। सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में हुई बारिश और बर्फबारी सेब की फसल के लिए नाकाफी है। तीन बार की बर्फबारी में जो हल्की बर्फ पड़ी भी वह मौसम खुलते ही पिघल गई है।