फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मसरी गांव में आग लगने से एक मकान स्वाह

मसरी गांव में आग लगने से एक मकान स्वाह

Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मसरी गांव में आग लगने से एक मकान स्वाह
पुरोला। मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती मसरी गांव में आग लगने से एक मकान और इसमें रखा सारा सामान जल गया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मसरी गांव के तामी नामे तोक स्थित राजाराम पुत्र नंदी के मकान में अचानक आग भड़क गई। घर में रह रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। यह एक मंजिला मकान लकड़ी और पत्थर का बना हुआ था। घर और सामान जलने से पीड़ित परिवार के समक्ष गुजर बसर का संकट खड़ा हो गया है। तहसीलदार मोरी माधोराम शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को मानकों के अनुरूप सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed