{"_id":"5a81c7be4f1c1bd04b8b5209","slug":"15184549234-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को जागरुक करने में जुटे स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को जागरुक करने में जुटे स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत एनएसएस व एनसीसी के छात्र स्वच्छ भारत अभियान, आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति, गंगा ग्राम, कौशल विकास आदि योजनाओं के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
11 से 17 फरवरी तक चलने वाले शिविर का जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट तथा महाविद्यालय के प्राचार्य पीएस मखलोगा ने शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान अभिग्रहित ग्रामों चामकोट, बड़ेथी, दिलसौड़ व ज्ञानसू में रैली आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर डा. आकाश मिश्रा, डा. दिवाकर बौद्ध, डा. विनीता कोहली, डा. जयलक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे।